Madhubani News : भूमि पूजन के साथ बेलारही में कला मंच का निर्माण शुरू

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : भूमि पूजन के साथ बेलारही में कला मंच का निर्माण शुरू

नगर परिषद के बेलारही गांव के महादेव मठ कैंपस में कला मंच निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. नगर परिषद के बेलारही गांव के महादेव मठ कैंपस में कला मंच निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया. इसके बाद कला मंच निर्माण कार्य शुरू किया गया. इसके निर्माण का शिलान्यास 6 अक्टूबर को ही नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने की थी. भूमि पूजन नहीं होने के कारण निर्माण कार्य अधर में अटका था. रविवार को दोपहर बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ महादेव मठ के सेवैत बेलारही के ग्रामीण प्रेमकांत दास ने भूमि पूजन किया. मौके पर बबलू शर्मा ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड 12, 18 और 25 में (कुल तीन जगह पर) कला मंच का निर्माण 44 लाख 99 हजार की लागत से किया जाएगा. नगर विकास आवास विभाग की ओर से हो रहे निर्माण सभी जगह शुरू कर दिया गया है. एक माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पूर्व से यहां चित्रगुप्त कला मंच है. जहां ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न प्रकार के नाटक प्रहसन आदि हुआ करते थे. मगर आवश्यक सुविधाओं के अभाव में वह कला मंच जर्जर होता जा रहा था. सुसज्जित व आधुनिक कला मंच निर्माण से होने की सूचना से ग्रामीण एवं कलाकारों में हर्ष है. ग्र��मीण कलाकारों ने बताया कि मंच का उद्घाटन होने पर पुराने एवं नए कलाकारों द्वारा एक धार्मिक नाटक का मंचन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन