परदेश जाने के लिए 23 मार्च से मिलेगा कंफर्म टिकट

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

होली व लगन में परदेश आने जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रा करने के लिए मुश्किलों से सामना करना पर सकता है. जिसके कारण यात्री ई टिकट काउंटर से कंफर्म टिकट की जुगाड़ में लगे हैं. वहीं इस मौसम में अब दिल्ली जाने वाली बसों में भीड़ बढ़ गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी : होली व लगन में परदेश आने जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रा करने के लिए मुश्किलों से सामना करना पर सकता है. जिसके कारण यात्री ई टिकट काउंटर से कंफर्म टिकट की जुगाड़ में लगे हैं. वहीं इस मौसम में अब दिल्ली जाने वाली बसों में भीड़ बढ़ गयी है. आलम यह है कि गांव से परदेश जाने वाले यात्रियों को 23 मार्च से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. वहीं लगन में परदेश से आने वाले यात्रियों को 9 जून के बाद कंफर्म टिकट मिलने की संभावना है.

बिहार संपर्क क्रांति में 2 अप्रैल से मिल सकता है कंफर्म टिकट . हालांकि दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति में 2 अप्रैल से कंफर्म टिकट उपलब्ध हो पायेगा. जबकि नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति 23 जून से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. यही हाल जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी का है. जिसमें 23 मार्च से वहीं नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी में 9 जून से कंफर्म टिकट मिलेगा. ऐसे में कोलकाता जाने वाले यात्रियों को 19 मार्च से 3 अप्रैल तक जयनगर सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है.

वहीं जयनगर कोलकाता कोलकाता एक्सप्रेस भी 22 व 29 मार्च को रद्द रहेगा. इसके अलावा दरभंगा से अवध असम में दो कोच जीवछ लिंक को फरवरी माह से बंद कर दिया गया है. जिसके कारण मिथिलांचल से असम व डिब्रुगढ जाने वले यात्रियों को इस सुविधा से वंचित होना पर रहा है.

सिंगल विंडों से होती है परेशानी. स्टेशन पर आरक्षित टिकट के लिए मात्र एक काउंटर है. जहां सामान्य नागरिकों सहित दिव्यांग, वृद्ध व महिला एक ही लाइन में लगकर टिकट लेने को मजबूर है. जबकि आरक्षण काउंटर से प्रतिदिन 2 से 2.50 लाख रुपये की टिकट बिक्री किया जाता है. विदित हो कि स्टेशन मिथिला पेंटिंग के जरिये जहां साफ सफाई में देश के अव्वल स्टेशनों में शुमार हो गया है. वहीं स्टेशन को बढाया नहीं गया है. एक ही काउंटर पर महिला पुरुष के लाइन लगने के बाद भी सुरक्षा का कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है.

आलम यह है कि आरक्षण काउंटर के पास न तो आरपीएफ और न ही जीआरपी तैनात रहता है. ऐसे में कई वार यात्रियों व टिकट कर्ल्क के बीच आपसी तूतू-मैंमैं की घटना भी घटित होता है. हालांकि रेलवे द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेशन के चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंटर लॉगिंग कार्य होने के कारण जयनगर सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस को 19 मार्च से 3 अप्रैल तक रद्द किया गया है. वहीं जयनगर कोलकाता एक्सप्रेस को 22 व 29 मार्च को रद्द किया गया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन