Madhubani News : शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई करने का दिलाया भरोसा

Updated at : 05 Mar 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई करने का दिलाया भरोसा

सिमरा पंचायत में लाभुकों की सहायता के लिए शिविर का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

झंझारपुर. सिमरा पंचायत में लाभुकों की सहायता के लिए शिविर का आयोजन हुआ. बीडीओ अभिलाषा पाठक ने नेतृत्व में शिविर में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंदन कुमार गुप्ता, पीओ अजीत कुमार झा, एमओ मनोज कुमार झा एवं अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. जिसमें मनरेगा जॉबकार्ड को लेकर 12 लोगों ने आवेदन किया. शिविर में आवास सर्वेक्षण में नाम जोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये वसूल किये जाने का मामला छाया रहा. बीडीओ ने सूझबूझ दिखाते हुए शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. कहा कि पंचायत से आवास सर्वेक्षण में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे की उगाही करने का मामला जिलें में भी गया है. उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. शिविर में एसडीएम कुमार गौरव शिविर का अवलोकन कर महादलित परिवार के लोगों से भी मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन