Madhubani News : आयुक्त ने की मतदाता सूची के कार्य की समीक्षा की
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 10:07 PM
निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर ने समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के अद्यतन सत्यापन एवं शुद्धीकरण कार्य की विस्तृत समीक्षा की.
मधुबनी. निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर ने समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के अद्यतन सत्यापन एवं शुद्धीकरण कार्य की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची की सटीकता ही चुनाव की पारदर्शिता की गारंटी है. इसलिए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से लेकर मृत व स्थानांतरित मतदाताओं का नाम विलोपन तक सभी कार्य में पूरी सतर्कता एवं पारदर्शिता बरती जाए. निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त ने अभी तक जिले में हुए कार्यों को संतोषजनक बताया और आगे इसे और तेजी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं. ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित हो सके. निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह आयुक्त ने बिस्फी, जयनगर के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर संबंधित बीएलओ के कार्यों का जांच की. उन्होंने बिस्फी के मतदान केंद्र संख्या 40 मध्य विद्यालय बरहा पूर्व भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहांश पश्चिमी भाग सहित कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया. मौके पर उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










