Madhubani News : वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण के बाद गांव में गंदगी की हो रही सफाई

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पंचायत के सभी वार्डों में ठोस एवं तरल पदार्थ के दैनिक कार्य से संबंधित गतिविधियों को स्वच्छता मित्र एप पर अपलोड किया जा रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी. पंचायत के सभी वार्डों में ठोस एवं तरल पदार्थ के दैनिक कार्य से संबंधित गतिविधियों को स्वच्छता मित्र एप पर अपलोड किया जा रहा है. यह सारा कार्य वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण के बाद शुरू किया गया है. इस एप पर 376 ग्राम पंचायत में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत पंचायतों में घर घर से कचरा उठाव को प्रविष्टि स्वच्छता पर्वेक्षक द्वारा की गई है. स्वच्छता पर्यवेक्षक गांव की सफाई पर भी ध्यान दे रहे है. इसके लिए प्रतिदिन वार्डों में कचरा उठाव कार्य का निरीक्षण भी कर रहे हैं. साथ ही स्वच्छता से जुड़े सभी कर्मियों को स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों का सेल्फी फोटो प्रखंड स्तरीय ग्रुप में डालने का निर्देश दिया गया है. वहीं, लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. उन्हें सूखा व गीला कचरे को डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा. कार्यरत कर्मी भी सूखा व गीला कचरा का उठाव अलग-अलग कर रहे हैं. लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि कचरा को यत्र-तत्र न फेंके. जो भी कचरा जमा हो, उसे डस्टबिन में डाले. इसके लिए टोला स्तर पर बैठक कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. विदित हो कि स्वच्छता मित्र एप पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत पंचायतों में घर घर से कचरा उठाव के एवज में वसूले गए कचरा संग्रहण शुल्क एवं कचरे की बिक्री से प्राप्त आय की प्रविष्टि का कार्य जिले में शुरू हो गया है. जिले के स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रखंड समन्वयकों को स्वच्छता मित्र एप के संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन