Madhubani News : टीएलएम मेला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
औसी बभंनगामा उत्तरी परिसर में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
बिस्फी.
प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय औसी बभंनगामा उत्तरी परिसर में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. शुभारंभ बीआरपी नुरुल्लाह अंसारी एवं विद्यालय प्रधान आवशार अहमद ने किया. मौके पर टीएलएम मेला में संकुल के सभी विद्यालय के बच्चो ने भाग लिया. छात्राएं विभिन्न प्रकार के आकृतियों का निर्माण कर अपनी सहभागिता दिखाई. जिसमें वातावरण का दबाव, पानी का संरक्षण सजीव एवं निर्जीव, पाचन तंत्र, जिगर का कार्य, पेड़ पौधों की रक्षा, विटामिन का महत्व, वातावरण की संरचना, पानी का उपयोग एवं पानी का दुरुपयोग के बारे में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मौके पर शिक्षक मो. नूर आलम, मो. फैयाज अनवर, प्रमोद कुमार, किरण कुमारी, ममता कुमारी, मंजू कुमारी, कंचन कुमारी, मनोज कुमार, श्याम कुमार, पिंटू कुमार ,मो फहीम शबनम परवीन, संगीता ठाकुर चंचल दत्त झा आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










