ट्रक की ठोकर से बच्चे की मौत

ट्रक की ठोकर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.
खुटौना . सिहुला गांव के पास एसएच 51 पर ट्रक की ठोकर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. बिना नंबर का ट्रक फारबिसगंज से परवल लेकर जयनगर मंडी पहुंचाकर वापिस फारबिसगंज की ओर जा रहा था. रेलवे गुमटी से आगे सिहुला गांव के पास 10 वर्षीय बालक सड़क पार कर रहा था. तेज गति से आ रहे ट्रक बच्चे को रौंदते हुए भाग निकला, लेकिन कुछ बाइक सवार ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस को खबर की. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर बच्चे को लेकर अस्पताल लाये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत लड़के की पहचान स्व रामगोपाल महतो के पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई है, जो लदनियां थाना क्षेत्र के सनपतहा गांव का रहने वाला था. वह सिकटीयाही गांव में अपने ननिहाल किसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था. गाड़ी मालिक राजेश कुमार यादव तथा चालक रविन्द्र राय फारबिसगंज निवासी है. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










