Madhubani News : मिथिला की तस्वीर बदलने का कार्य किया मुख्यमंत्री ने: विजय कुमार चैधरी
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 10:08 PM
मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मिथिलांचल में विकास की गंगा बह रही है.
मधुबनी. मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मिथिलांचल में विकास की गंगा बह रही है. मुख्यमंत्री ने झंझारपुर में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित प्रत्येक प्रखंड में आईटीआई की स्थापना कराया है. मिथिलांचल की तस्वीर बदलने में मुख्यमंत्री का अहम योगदान रहा है पिछले 20 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में हैं. वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनकी लोकप्रियता दिनानुदिन बढ़ती ही जा रही है. 2005 में नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री बने थे. उसके बाद से लगातार उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के कारण जनता में उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई है. अमूमन ऐसा होता नहीं है. दो-तीन टर्म मुख्यमंत्री रहने के बाद नेताओं की लोकप्रियता घटती है इनकी लोकप्रियता बढ़ ही रह है. 2025 में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता चरम पर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलकर बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं महिला उत्थान से संबंधित जितने कार्य बिहार में हुए उतने कार्य देश के किसी भी राज्य में नहीं हुआ. महिला पुलिस में 35 प्रतिशत आरक्षण, पंचायती राज व्यवस्था एवं नगर निकायों के चुनाव में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण इसका एक छोटा सा उदाहरण है. मधुबनी जिला में पश्चिमी कोसी नहर एवं कमलानदी के बांध का पक्कीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य जिला के लिए मील का पत्थर साबित होगा. उचैठ भगवती स्थान से सहरसा तक फोरलेन सड़क से यहां के लोगों को काफी लाभ होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










