ePaper

Madhubani News : राज सेमिनरी स्कूल में छठ पूजा का हुआ आयोजन

Updated at : 24 Oct 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : राज सेमिनरी स्कूल में छठ पूजा का हुआ आयोजन

राज सेमिनरी स्कूल राजनगर में बिहार के महापर्व छठ पूजा का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी.

राज सेमिनरी स्कूल राजनगर में बिहार के महापर्व छठ पूजा का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया. इस पावन पर्व पर विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की. बालिकाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर पूरे रीति-रिवाज और उपवास रखकर आस्था के इस त्योहार में चार चांद लगा दिया. इस अवसर पर विद्यालय कैंपस के साथ आसपास के क्षेत्र को छठ पूजन के गीत गाकर गुंजायमान कर दिया. इस दौरान विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और छात्राओं ने छठ के सूप और गीतों के साथ पूजा स्थल तक मार्च किया. इस दौरान छात्राओं ने छठी मैया की आरती की.

विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा छठ पूजा प्रकृति के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. इस पर्व के माध्यम से हम सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं. अपने जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं. इस दौरान विद्यालय में एक सकारात्मक और उत्सवी माहौल दिखा. शिक्षकों और छात्राओं ने एक-दूसरे को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और इस पर्व के महत्व पर चर्चा की. छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और सभी को अपनी प्रतिभा से परिचित कराया. प्रभारी प्राचार्य पर्णिता कुमारी, राज कुमार झा, दिव्या, श्रीभारती, मुस्कान कुमारी, सुनीता कुमारी, राघवेंद्र कुमार झा, रौशनी खातून की देखरेख में किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयुषी भारती, सोनाक्षी कुमारी, वैभव गुप्ता, प्रज्ञा सिंह, अनुष्का रानी, निधि कुमारी, संध्या कुमारी, अनुष्का कुमारी, आरोही कुमारी सहित कई बच्चों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन