Madhubani News : कमला नदी में पानी बढ़ने से चचरी पुल ध्वस्त, पशुपालक मायूस

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 9:57 PM

विज्ञापन

तीन दिनों तक हुई वर्षा से कमला नदी में पानी बढ़ गया. कुछ दिन पूर्व छठ पर्व के अवसर पर बनाया गया बांस का चचरी पुल ध्वस्त हो गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. तीन दिनों तक हुई वर्षा से कमला नदी में पानी बढ़ गया. कुछ दिन पूर्व छठ पर्व के अवसर पर बनाया गया बांस का चचरी पुल ध्वस्त हो गया. पानी की तेज धार अभी भी नदी में है. स्थानीय लोगो में खासकर पशुपालक व किसान चचरी पुल के बह जाने से परेशान हैं. स्थानीय लोगों में किशन शाह, सुरेश मुखिया, बलदेव यादव, मगनू यादव, शिव पासवान आदि ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लगभग चार लाख की लागत से छठ पर्व के पूर्व नदी पर चचरी पुल बनता है. यह छठ व्रती के काम आता है. फिर यही पुल आने वाले आठ माह तक नदी पार कर दूसरी तरफ चारा व कृषि कार्य के लिए काम आता है. बेमौसम की बारिश ने चचरी पुल से गुजरने के मंसूबे पर पानी फेर दिया. अब इसी स्थल के आसपास साढे 18 करोड़ से बनने वाले स्थाई पुल का भी डीपीआर बनकर तैयार है. आने वाले वर्षों में अब लोगों को चचरी पुल बनाने से भी निजात मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन