Madhubani News : मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधा का जमा कराया गया प्रमाणपत्र

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 10:13 PM

विज्ञापन

टीपीसी भवन में दौरान मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैठक हुई. मीटिंग में सार्वजनिक भवन पर मतदान केंद्र बनाया गया है,

विज्ञापन

राजनगर. टीपीसी भवन में दौरान मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैठक हुई. मीटिंग में सार्वजनिक भवन पर मतदान केंद्र बनाया गया है, उस भवन व परिसर में पेयजल, रैप, फाइव पिन सॉकेट, 14 वाट रिचार्जेबल बल्ब, सुव्यवस्थित बिजली, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्धता संबंधित प्रमाण पत्र मतदान केंद्र भवन के अधिकृत सरकारी कर्मियों से जमा कराया गया. बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौरीशंकर, शिक्षक मनोज कुमार, मो गुलाम रसुल, ब्रह्मदेव कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार राय, दिलीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. विदित हो कि चुनाव में मतदान केंद्र पर सभी सुविधाओं की उपलब्धता के लिए चुनाव आयोग का कड़ा निर्देश है. मतदान केंद्र पर मतदान करने आए किसी भी मतदाता को किसी भी प्रकार का कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए. यहां तक कि दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए रैप सहित अन्य मतदाता के लिए पेयजल, निर्बाध बिजली, शौचालय, बैठक और मतदान कर्मियों के लिए उपरोक्त सुविधाओं सहित उचित मूल्य पर चाय, नाश्ता व भोजन की व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन