Madhubani News : कल्पना कुमारी निर्विरोध चुनी गयीं उप मुखिया

प्रखंड कार्यालय के सभागार में दीप पूर्वी पंचायत के उप मुखिया के लिए हुए चुनाव में कल्पना कुमारी को निर्विरोध चुन लिया गया.
लखनौर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में दीप पूर्वी पंचायत के उप मुखिया के लिए हुए चुनाव में कल्पना कुमारी को निर्विरोध चुन लिया गया. इसके बाद समर्थकों ने रंग-गुलाल लगाकर खुशी मनायी. उप मुखिया मे चुनाव में ऑब्जर्वर सह डीसीएलआर चंदन झा व निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश्वर राम शामिल हुए. जिसमें 14 वार्ड में 4 के वार्ड सदस्य सुनीता देवी अनुपस्थित रहीं. सभी ने अपना मत कल्पना देवी को दिया. चुनाव प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई. वहीं, निर्वाचित उप मुखिया कल्पना देवी को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा. इसके बाद सभी पंचायत के वार्ड सदस्य व मुखिया ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




