Madhubani News : पहलगाम घटना पर निंदा प्रस्ताव व शोक सभा का आयोजन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में निंदा प्रस्ताव व शोक सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. शेख अब्दुल जजिल फाउंडेशन दरभंगा व मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के तत्वावधान में पहलगाम (जम्मू कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के विरोध में निंदा प्रस्ताव व शोक सभा का आयोजन किया गया. कहा कि इस दुखद समय में देश आतंकवादी के खिलाफ एक जुट है. उन्हे जड़ से समाप्त करने की मांग केंद्र सरकार से की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मधेपुर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ सैफुल्लाह खान ने की. सर्वप्रथम पहलगाम घटना के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वक्ताओं ने घटना की घोर निंदा करते हुए समाज में शांति, न्याय एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की. सभा में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया और संबंधित प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कदम उठाने की मांग की गई. मौके पर साज फाउंडेशन के चेयरमैन प्रो डा. शमीम अहमद, कॉलेज के अध्यक्ष सत्य नारायण अग्रवाल, कॉलेज के शिक्षण संकाय डा. बिमलेश कुमार सिंह, गौरीशंकर ठाकुर, सुशील कुमार रॉय, अब्दुल मन्नान, तज़किर आलम, विकाश कुमार सुमन, डा.जय शंकर झा, डाॅ. दिव्यांशु शेखर, विकाश कुमार पूर्वे, मो. सनाउल्लाह, मो. मोजहिद हुसैन, पिंकी कुमारी, रीना कुमारी, रिंकू कुमारी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन