Madhubani News : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कोषांगों का हुआ गठन
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 06 Sep 2025 10:29 PM
भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली व बिहार निर्वाचन आयोग, पटना के निर्देश पर बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है.
मधुबनी. भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली व बिहार निर्वाचन आयोग, पटना के निर्देश पर बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आनंद शर्मा ने 23 कोषांगों का गठन कर नोडल पदाधिकारी, पदाधिकारी एवं कर्मियों को इन कोषांगों में प्रतिनियुक्ति की है. डीएम ने कहा है कि जिला स्तरीय गठित कोषांग के नोडल एवं अन्य पदाधिकारी, कर्मी भारत निर्वाचन आयोग एवं बिहार निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर प्रदर्शित कोषांग से संबंधित निर्देश से पूर्णतः अवगत हो लेंगे तथा अपनी क्षमता के पूर्ण एवं सार्थक उपयोग करते हुए जिला पदाधिकारी को चुनाव संचालन में सहयोग करेंगे. ताकि जिले के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुगमतापूर्वक संचालित किया जा सके. सभी कोषांग के पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर टीम भावना एवं एकजुटता से कार्य करेंगे. ताकि संचालन के क्रम में आपसी सद्भाव बना रहे और किसी भी पदाधिकारी, कर्मचारियों को अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़े. किसी भी प्रकार की समस्या को आपसी समन्वय से सुलझाएंगे. अगर आवश्यक हो तो जिला पदाधिकारी से संपर्क करेंगे. सभी संबंधित को निर्देश दिया कि अपने कोषांग के दायित्वों का निर्माण स-समय एवं नियमानुसार करना सुनिश्चित करें. डीएम द्वारा गठित कोषांगों में कार्मिक प्रबंधन कोषांग, ईवीएम प्रबंधन कोषांग, परिवहन प्रबंधन कोषांग, प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग, मतपत्र, पेपर सील प्रबंधन कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषांग, आदर्श आचार संहिता प्रबंधन कोषांग, पोस्टल बैलेट प्रबंधन कोषांग, सामग्री प्रबंधन कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण प्रबंधन कोषांग, प्रेषक प्रबंधन कोषांग, विधि व्यवस्था प्रबंधन कोषांग, मीडिया, एमसीएमसी प्रबंधन कोषांग, वीडियो ग्राफी, वेव कास्टिंग प्रबंधन कोषांग, कम्युनिकेशन प्लान, संचार योजना प्रबंधन कोषांग, स्वीप पीडब्लूडी प्रबंधन कोषांग,आईटी एप्लिकेशन, सुविधा, समाधान, सुगम, एनकोर एवं कंप्यूटराइजेशन साइबर सिक्योरिटी एवं आईटी प्रबंधन कोषांग, सीएपीएफ कोषांग, बज्रगृह सह मतगणना प्रबंधन कोषांग, सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा कोषांग, सिंगल विंडो प्रबंधन कोषांग, कार्मिक कल्याण प्रबंधन कोषांग, निर्वाचन निर्वाचक सूची प्रबंधन कोषांग का गठन कर इसके नोडल पदाधिकारी, पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्ति की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










