Madhubani News : भाजपा का स्थापना दिवस मना, बूथ स्तर पर किया झंडोत्तोलन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया.

विज्ञापन

मधुबनी.

जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने झंडोतोलन किया. इस अवसर पर जिला के सभी शक्ति केंद्र में पड़ने वाले सभी बूथ व सभी कार्यकर्ताओं के आवास पर झंडोत्तोलन किया गया. वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लक्ष्य है कि मधुबनी जिले के सभी 10 विधानसभा सीटों पर शत-प्रतिशत एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम में भाजपा के संस्थापक जिलाध्यक्ष प्रो. गंगाराम झा को पाग एवं चादर देकर सम्मानित किया गया. वहीं कार्यकर्ताओं में मिठाई बांधकर खुशियों का इजहार किया गया.

पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के लिए शहर स्थित भाजपा के दोनों कार्यालयों को फूल से सजाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक जिलाध्यक्ष प्रो. गंगाराम झा ने भाजपा और जनसंघ के बारे में विस्तार से बताया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा बिहार प्रदेश परिषद के सदस्य देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नित्य नूतन और चिर पुरातन के आधार पर चलती है. भारतीय जनता पार्टी जहां नए कार्यकर्ताओं को सम्मान में हमेशा खड़ी रहती है. वहीं, अपने पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं छोड़ता. कार्यक्रम में जिला महामंत्री रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रमोद सिंह, राधा देवी, जिला मंत्री दीप्ति राउत, मृत्युंजय कुमार कुंदन, जिला कोषाध्यक्ष सरवन पूर्वे, जिला परिषद सदस्य पिंटू मिश्रा, विनोद प्रसाद, संजय पांडेय, अमरनाथ प्रसाद, कुंदन प्रताप सिंह, पिंटू रौनियार, प्रतिमा रंजन, आदित्य झा, नागेंद्र भारद्वाज, अशोक राम, शिवनाथ दास, रामपुकार ठाकुर, सीता देवी, सचिन झा, प्रशांत कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन