ePaper

Madhubani News : शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए 476 असामाजिक तत्वों पर हुई सीसीए 3 की कार्रवाई

Updated at : 01 Nov 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए 476 असामाजिक तत्वों पर हुई सीसीए 3 की कार्रवाई

जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

मधुबनी.

जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की गयी है. एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा है कि निरोधात्मक कार्रवाई के तहत जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अभी तक 476 असामाजिक तत्वों के खिलाफ सीसीए 3 के तहत कार्रवाई की है.

सीसीए 12 के तहत चार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. इसी तरह बीएनएसएस की धारा 126, 129 एवं 135 के तहत की गई कार्रवाई में 19855 लोगों को चिन्हित किया गया है. जिन्हें नोटिस भेजा गया है. 17206 लोगों से बंधपत्र भराया गया है. 194 अपराधियों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया है. एसपी ने कहा कि जिला में शस्त्रों की संख्या 1051 है. जिसमें से 1029 शस्त्रों का सत्यापन कर लिया गया है. 629 शस्त्र जमा कराए गए हैं. चार लोगों के शस्त्रों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गयी है. वहीं 16 लोगों की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा की गई है.

मोकामा के मद्देनतर चुनाव आयोग ने किया अलर्ट

सूबे के मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या की घटना को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को अलर्ट किया है. जिले में सभी लाइसेंस धारी को हथियार थाना में जमा कराने का निर्देश दिया है. चुनाव आयोग के निर्देश पर डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को शनिवार को अनुज्ञप्तिधारियों की आग्नेयशास्त्र थाना में जमा करने का निर्देश दिया है. डीएम के निर्देश पर थाना में सभी लाइसेंसधारी को फोन से लाइसेंस जमा कराने को कहा गया है. नगर थाना पर लाइसेंसधारी अपना हथियार जमा करने पंहुचे. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा है कि नगर थाना क्षेत्र में 105 लाइसेंसधारी हैं. संवाद प्रेषण तक नगर थाना में दो दर्जन हथियार लाइसेंसधारी अपना शस्त्र जमा करा चुके थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन