Madhubani News : महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

Published at :30 Jan 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

मधेपुर कांग्रेस आश्रम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया.

विज्ञापन

मधेपुर. मधेपुर कांग्रेस आश्रम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया. अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कांग्रेस आश्रम पर ही कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल देयान हाशिम की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में वक्ताओं ने गांधी जी के जीवन पर बिस्तर से प्रकाश डाला. कहा कि गांधी जी अपना पूरा जीवन देश को अर्पित कर दिया था. सत्य और अहिंसा के बल पर भारत को आजादी दिलायी. आज पूरा विश्व उनकी विचारधारा को मानता है. कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि ज्योति झा ने कहा कि सभी लोगों को गांधी जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए. समारोह में शिवकांत मिश्र, सरफराजुर रहमान, डॉ सरोज झा, कृष्णदेव मंडल, एस एन बागी, अमोद झा, जगदीश झा, सईद अनवर, महाकांत झा, श्री राम मंडल, संतोष मंडल, रामनाथ मंडल ने भी विचार रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन