Madhubani News : व्यवसायियों के शिष्टमंडल ने डीएम को सौंपा मांग पत्र

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के व्यवसायियों का एक शिष्टमंडल शहर की विभिन्न समस्याओं व उसके समाधान के लिए डीएम, एसपी व नगर निगम आयुक्त से मिलकर मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

मधुबनी. नगर निगम क्षेत्र के व्यवसायियों का एक शिष्टमंडल शहर की विभिन्न समस्याओं व उसके समाधान के लिए डीएम, एसपी व नगर निगम आयुक्त से मिलकर मांग पत्र सौंपा. शिष्टमंडल में शामिल व्यवसायियों ने मधुबनी और उसके आस-पास बढ़ रही आपराधिक घटनाओं रोक लगाने, नगर में बढ़े होल्डिंग टैक्स पर पुनर्विचार कर कर उसमें कमी लाने, नो इंट्री जोन, नो पार्किंग जोन व वाहन पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने की मांग की. व्यवसायियों ने शहर के प्रवेश व निकास द्वार पर समुचित साइन बोर्ड लगाने, संकरी हो रही सड़कों का चौड़ीकरण करने, शहर के तीनों कैनाल को बरसात से पूर्व सफाई करने, आपराधिक गतिविधि को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग समय में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, रात्रि गश्ती में तेजी लाने व शाम के समय में नगर के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, मुक्ति धाम पर सफाई की स्थाई व्यवस्था करने, शहर में साफ सफाई, पेय जल, जल जमाव, जल निकासी की व्यवस्था करने की भी मांग की. शिष्टमंडल में राहुल पूर्वे, हरिभूषण राउत, प्रहलाद कुमार पूर्वे, कैलाश साह, नवीन मोरारका, सुरेश साह, रंजन प्रसाद, श्रवण मंडल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन