मधुबनी में सैकड़ों लोगों से भरी नाव कोसी नदी में पलटी, क्षमता से अधिक लोग थे सवार…

Updated:
विज्ञापन
madhubani naav hadsa | Breaking News: Boat filled with hundreds of people capsizes in Kosi river in Madhubani

घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण

Breaking News: इस वक्त एक बड़ी ख़बर मधुबनी से आ रही है जहां बड़ा नाव हादसा हुआ है. कोसी नदी में ओवरलोडेड नाव पलट गयी है. इस घटना के बाद इलाके में चीख पुकार, हाहाकार मचने लगा.

विज्ञापन

Breaking News: इस वक्त एक बड़ी ख़बर मधुबनी से आ रही है जहां बड़ा नाव हादसा हुआ है. कोसी नदी में ओवरलोडेड नाव पलट गयी है. इस घटना के बाद इलाके में चीख पुकार, हाहाकार मचने लगा. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जुटान हो गया है. सभी लोग एक दूसरे को बचाने में लगे हुए हैं.

ये हादसा मधुबनी के भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा के बासीपट्टी गांव के पास की बताई जा रही है. जहां नाव कोसी नदी में पलट गई है. बताया जा रहा है कि इस नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे. हालांकि, इस हादसे में किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की रोक-टोक, सवाल-जवाब से तंग था पति, पत्नी की हत्या कर छिपा दी थी ईंट, स्निफर डॉग ”हीरा” ने खोज निकाला…

ये भी पढ़ें: मधुबनी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच, प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला…

स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचाई जान

बता दें कि नाव पर सवार होकर सैकड़ों लोग बधार में धान रोपने जा रहे थे. इसी क्रम में ओवरलोडेड नाव पलट गई. इस घटना की जानकारी जैसे गांव में फैली ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को नदी से बाहर निकाला गया. अभी भी कई लोग अपने घर वालों को ढूंढने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है. जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

हिजबुल्लाह ने इजराइल के फुटबॉल मैदान पर दागे एक के बाद एक रॉकेट

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन