Madhubani News : बीएलओ घर-घर जाकर वोटरों को उपलब्ध करा रहे मतदाता पर्ची
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 01 Nov 2025 10:12 PM
विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पदाधिकारी वोटरों के घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण का कार्य की जा रही है.
बिस्फी. विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पदाधिकारी वोटरों के घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरण का कार्य की जा रही है. विधानसभा क्षेत्र में 339 मतदान केंद्रों पर 11 नवंबर को 3, 28, 757 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदाताओं की सहुलियत के उद्देश्य से चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता पर्ची का वितरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. 339 बूथो के बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता पर्ची उपलब्ध करा रहे हैं. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह ने कहा कि मतदाता पर्ची एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है. जिसके मदद से मतदाताओं को मताधिकार करने में सहुलियत होगी. सभी बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि 2 दिन के भीतर सभी मतदाताओं के घर मतदाता पर्ची हर हाल में उपलब्ध हो जाना चाहिए. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी. कहा कि मतदाता पर्ची में मतदाता के बूथ का नाम, बूथ संख्या, मतदान की तिथि, मतदाता का क्रमांक संख्या सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है. मतदाता अपने-अपने बूथो तक पहुंचकर अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग कर सकेंगे. शनिवार को बीएलओ जय देवी, शालिनी कुमारी, रामबालक ठाकुर, राम कैलाश यादव, आशा देवी, हरिश्चंद्र भंडारी सहित कई बीएलओ मतदाता पर्ची वितरण करते देखे गए. उनका कहना था कि अधिकांश मतदाताओं को मतदाता पर्ची उपलब्ध करा दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










