Madhubani News : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिमरी में रक्तदान शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिमरी में रक्तदान शिविर लगाया गया. उद्घाटन भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदवीर यादव ने किया. साथ ही जिलाध्यक्ष चंदवीर यादव ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित भी किया. इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन हर साल सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है. रक्तदान से स्वास्थ्य बेहतर होता है और इससे समाज को जीवनदान मिलता है. भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री सोनू कुमार ने कहा कि यह शिविर सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के लिए जीवनदायी अभियान है. बताते चले कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर बीजेपी के द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर सिमरी मंडल युवा अध्यक्ष सुजीत यादव, रंजित यादव, मनोरथ ठाकुर,संजय दास, सोती लाल यादव समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन