Madhubani News : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 10:02 PM
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत रामशिला हेल्थ केयर हॉस्पिटल सकरी एवं ब्लड बैंक सदर हॉस्पिटल के सौजन्य से सोमवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया.
मधुबनी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत रामशिला हेल्थ केयर हॉस्पिटल सकरी एवं ब्लड बैंक सदर हॉस्पिटल के सौजन्य से सोमवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में रामशिला हेल्थ केयर में कार्यरत कर्मचारियों एवं समाज सेवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. रक्त वीरों ने 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया. रक्तदान करने वाले रक्त वीरों में रजनी मिश्रा, मो. प्यारे, अमर ठाकुर, डॉ. समीम डॉ. रूबाना, सिम्मी, सकीना, शीतल, अमित गुप्ता, मो. जुबेर, अरशद हसन एवं राम सकल सहित 25 रक्त वीरों ने रक्तदान किया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. फैजुल हसन ने कहा कि रामशिला हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत होने वाले इलाज के बारे में अस्पताल के अंदर एवं बाहर निरंतर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता रहा है. ब्लड डोनेशन कैंप में रक्त वीरों को डायरेक्टर डॉ. फैजुल हसन एवं एचआर मैनेजर संदीप झा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










