Madhubani News : लूटपाट के दौरान बंदुक के बट से मारने के दौरान चली गोली से बिपिन की हुइ मौत

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 26 Oct 2025 9:44 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिसवा बरही निवासी बिपीन कुमार यादव की छिनतइ के दौरान हुई हत्या मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया है.

विज्ञापन

फुलपरास. थाना क्षेत्र के सिसवा बरही निवासी बिपीन कुमार यादव की छिनतइ के दौरान हुई हत्या मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया है. मामले में रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता की. डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि बीते 23 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे पिपराही निवासी नीतीश कुमार भाइदूज का पर्व मनाकर बहन के घर बहुअरवा से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच नवटोल सुरहा के बीच बिपीन कुमार अपने दो साथी महथौर धत्ताटोल निवासी दुर्गेश कुमार, मुरली निवासी शिवशंकर यादव तीनों युवक ने नीतीश कुमार को घेरकर बाइक, मोबाइल व पैसे लूटने लगे. इस दौरान नीतीश ने विरोध किया तो तीनों उसके साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान बदमाशों ने बंदूक की बट से नीतीश के कंधे पर मारा. इसी बीच अचानक बंदूक से फायरिंग हो गया और गोली नीतीश को छूता हुआ अपराधी बिपीन कुमार के सीने में लग गया, जिससे वह गिर गया. इसके बाद उनके दोनों साथ दुर्गेश कुमार एवं शिवशंकर यादव ने बाइक पर लेकर इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल ले गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी. लूट के पीड़ित सूचना पर थाना में कांड संख्या 442/25 दर्ज किया गया. इधर, घटना के बाद से ही थाना पुलिस ने मामले की छानबीन कर मृतक बिपीन के दोनों साथी दुर्गेश एवं शिवशंकर को पकड़ कर थाना पर ले आये. पूछताछ करने पर घटना का कबूल किया. घटना में उपयोग किये गये हथियार को बदमाशों ने घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे आकर सुरहा पोखरा से पूरब कब्रिस्तान के बगल में झाड़ी में छिपाकर रख दिया था. जिसकी जानकारी पुलिस को पूछताछ में मृतक के साथी शिवशंकर यादव ने दिया. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर झाड़ी से देशी कट्टा व एक खोखा बरामद किया गया. उसी दौरान यह भी जानकारी मिला कि जिस हथियार से बिपीन कुमार को गोली लगने से मौत हुई है, इस हथियार से गोली चलाते हुए एक टुनटुन उर्फ सूर्या कुमार का वीडियो वायरल किया जा रहा है. वायरल विडियो के आधार पर सूर्या कुमार को पकड़ा गया और फुलपरास थाना में कांड संख्या 446/25 दर्ज किया गया. पूछताछ में टुनटुन उर्फ सूर्या कुमार ने बताया कि घटना के दिन शाम 05:बजे में मृतक बिपीन कुमार, शिवशंकर यादव एवं दुर्गेश कुमार मेरे पास आया और कट्टा व गोली ले गया और बोला कि यह कट्टा और गोली सचिन यादव ने रखने के लिए दिया था, इस प्रकार घटित लूट एवं हत्या की घटना का सफल उद्वेदन करते हुए सभी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त हथियार देशी कट्टा एवं बाइक बरामद कर लिया गया. पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, पुअनि निरंजन कुमार, पुअनि चंदन कुमार, पुअनि विनीता साव,सअनि सुबोध कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन