Madhubani News : राजद प्रखंड अध्यक्ष बने बिनोद कुमार एवं कार्यकारी अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 18 Jun 2025 10:43 PM

विज्ञापन

रहिका प्रखंड के राजद निर्वाचन पदाधिकारी विष्णु देव सिंह यादव की अध्यक्षता में बलिया हाई स्कूल के निकट पार्टी के नये पंचायत अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

रहिका. रहिका प्रखंड के राजद निर्वाचन पदाधिकारी विष्णु देव सिंह यादव की अध्यक्षता में बलिया हाई स्कूल के निकट पार्टी के नये पंचायत अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पद पर बिनोद कुमार मंडल व कार्यकारी अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार यादव का चुनाव किया गया. बैठक में रमेश यादव, नीतीश, अनिल राम, राम दयाल साह, रेखा देवी, मो. प्यारे, श्रवण पासवान, महादेव साफी, अरहुल्ला देवी, चंद्रपाल मंडल, सोनू यादव एवं अनिल राय के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. राज्य सभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद, पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, संजय यादव, पवन यादव, मो. मन्नान, पूर्व उप प्रमुख मो. अतीक, चुन्नू मुखिया, अरुण कुमार यादव, जक्की अहमद पम्मू ने मनोनयन पर बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन