Madhubani News : उत्पाद थाना झंझारपुर परिसर से जब्त बाइक चोरी
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 29 Oct 2025 9:48 PM
मोहना स्थित उत्पाद थाना झंझारपुर परिसर से जब्त बाइक चोरी कर ली गयी. बताया जा रहा है कि चोर बाइक मालिक ही है.
झंझारपुर. मोहना स्थित उत्पाद थाना झंझारपुर परिसर से जब्त बाइक चोरी कर ली गयी. बताया जा रहा है कि चोर बाइक मालिक ही है. इसकी पुष्टि सीसीटीवी से हुई है. उत्पाद निरीक्षक पंकज कुमार ने झंझारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा गया है कि लौकही थाना क्षेत्र के साननपट्टी से 144 लीटर देसी शराब का परिवहन करते इसी गांव निवासी चंदन कुमार राम को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद शराब को माल खाना में रखा गया, वहीं बाइक को परिसर में रखी गयी. रात में बाइक मालिक नारहिया थाना क्षेत्र के साननपट्टी निवासी जय प्रकाश यादव बाइक की दूसरी चाभी से उत्पाद थाना परिसर से बाइक चुरा ली. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इधर, उत्पाद थाना परिसर में जब्त वाहन की संख्या इतनी हो गयी है कि वाहन पर बाइक रखी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










