Madhubani : अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर छीनी बाइक

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 31 Jul 2025 5:04 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खड़गबनी- बेला सड़क मार्ग में पिस्टल के बल पर तीन अपराधियों ने एक राहगीर से बाइक छीन लिया.

विज्ञापन

बाबूबरही . थाना क्षेत्र के खड़गबनी- बेला सड़क मार्ग में पिस्टल के बल पर तीन अपराधियों ने एक राहगीर से बाइक छीन लिया. मामले को लेकर सोनमती गांव निवासी लालू कुमार दास ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. कहा है कि बुधवार की रात आठ बजे बाबूबरही बाजार से अपने गांव जा रहे थे. खड़गबनी- बेला सड़क मार्ग में पंचायत सरकार भवन के निकट तीन अपराधी बाइक का पीछा कर बाइक को रुकवा दिया. इसके बाद बंदूक का भय दिखाकर मारपीट करते हुये बाइक और मोबाइल छीन कर भाग निकला. मामले में एक अपराधी को पहचानने का दावा भी किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन