Madhubani News : बिहार समाजवादियों की धरती

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बिहार समाजवादियों की धरती

विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं सम्मेलन प्रखंड मुख्यालय स्थित सदभावना मंडप में आयोजित हुई.

विज्ञापन

बिस्फी. विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं सम्मेलन प्रखंड मुख्यालय स्थित सदभावना मंडप में आयोजित हुई. सम्मेलन में सीपीएम के पोलित ब्यूरो सदस्य मार्क्सवादी नेता पूर्व सांसद ए विजय राघवन का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. बैठक में सीपीएम बिहार राज्य सचिव ललन चौधरी, सीपीएम के केंद्रीय कमिटी के सदस्य अवधेश कुमार, सीपीएम विधायक दल के लोकप्रिय नेता अजय कुमार एवं सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव मौजूद थे. अध्यक्षता मनोज कुमार यादव ने की. ए विजय राघवन ने कहा कि बिहार की चुनाव में आप सब बड़ी भूमिका के लिए तैयार है. वहीं, राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि महागठबंधन दलों की समर्थन से सीपीएम बिस्फी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी. पूरे बिहार में इंडिया महागठबंधन दलों ने कमर कस ली है. सभा को रामजी यादव, राम-लखन यादव, शशिभूषण प्रसाद, सत्यनारायण यादव, उमेश राय,सोनधारी यादव, अशोक यादव, विजय पासवान, बाबूलाल महतो, बिन्दु यादव,राणा प्रताप सिंह, उपेंद्र यादव अरुण कुमार झा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन