Madhubani News : बीडीओ ने पंचायत में विकास योजना की जांच की

योजनाओं के क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण के लिए कैंप का आयोजन किया गया.
जयनगर. प्रखंड की डोड़वार पंचायत में बुधवार को बीडीओ की अध्यक्षता में सरकार की ओर से चलायी जा रही सभी योजनाओं के क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण के लिए कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें जयनगर अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के सभी कर्मचारी, पंचायत के मुखिया, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, सरपंच एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए. शिविर में सभी विभागवार टेबल लगाकर संबंधित पंचायत से आम जन को बारी बारी से सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को समझाया. आम जनों की समस्या संबंधित विभाग के कर्मचारी ऑन स्पोर्ट समाधान किया. कुछ समस्याएं ऐसी थी जिन्हें ऑन स्पोर्ट समाधान नहीं हो पाया. जिसे एक सप्ताह के समय देते हुए सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए समय दिया गया. कहा कि योजना का लाभ आप अपने पंचायत के पंचायत भवन पर ही कर्मचारी ससमय निष्पादित करेंगे. कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत छुटे हुए परिवार को व्यक्तिगत शौचालय निर्मानोपरांत 12 हजार रुपये की प्रोत्साहित राशि प्रखंड स्वच्छता कार्यालय में आवेदन देकर लाभ ले सकते है. साथ ही पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक को यह निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह आखिरी तारीख तक 30 रुपये की राशि वसूली करते हुए अपने पंचायत के एसएलडब्लूएम के खाते में जमा कराने हेतु निर्देश दिया. साथ ही श्रम विभाग के अंतर्गत कैंप लगाकर लेबर कार्ड बनाने हेतु श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. वंचित लाभुकों को आवास योजना में नाम जोड़ने हेतु निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




