Madhubani News : बीडीओ न विधानसभा चुनाव के लिए कर्मियों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बीडीओ न विधानसभा चुनाव के लिए कर्मियों के साथ की बैठक

प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ लवली कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड, अंचल एवं कृषि विभाग के कर्मियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ लवली कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड, अंचल एवं कृषि विभाग के कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने सभी कर्मियों को विधान सभा चुनाव के दौरान बूथ पर वोटिंग कराने के नियम एवं मॉक पोल, बूथ पर उपलब्ध संसाधन, दिव्यांग व्यक्ति, गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों, शरीर से लाचार व्यक्ति सहित अन्य नियमों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति 75 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग व्यक्ति, गंभीर रोग से ग्रस्त मरीज, शरीर से लाचार व्यक्ति ऐसी स्थित में बीएलओ द्वारा उन व्यक्ति के घर पर पोस्टल बैलेट ले जाकर मतदान कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन बूथ पर मतदान कर्मियों के लिए रसोइया द्वारा खाना बनाकर सभी कर्मियों को भोजन खिलाया जाएगा. वही विधान सभा बूथ पर मतदाता अपने साथ मोबाइल फोन लेकर जा सकेंगे. लेकिन बूथ पर अपने मोबाइल फोन को एक निश्चित जगह पर वैग में जमा कर अंदर में वोटिंग करेंगे. उन्होंने कहा कि मतदान के समय किसी भी पीठासीन अधिकारी को तबीयत खराब होने पर उनकी मोबाइल फोन नंबर नहीं बदलने का निर्देश दिया. यदि पीठासीन अधिकारी को अत्यधिक तबीयत खराब होने पर उसकी सूचना सदर अनुमंडल एसडीओ को देकर पीठासीन अधिकारी की मोबाइल नंबर को एप से हटाकर दूसरे की मोबाइल नंबर डालने का निर्देश दिया. सीओ विजय कुमार ने कहा कि मतदान की तिथि से 6 दिन पूर्व सभी मतदाता की पर्ची उनके घर पर पहुंचाने का निर्देश दिया. कहा कि कोई भी बीएलओ किसी भी मतदाता पर्ची किसी भी बाहरी लोगों के हाथ नहीं बाटे, वह खुद बांटे या पंचायत के विकास मित्रो के हाथों बंटवाने का निर्देश दिया. मौके पर राजस्व पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी महादेव साफी, कृषि समन्यवक जय प्रकाश यादव, जयनाथ ज्योति, विधा सागर सिंह, शशि शंकर कुमार, अनूप कुमार, सरोज यादव, चंदन कुमार, अंचल अमीनअभिषेक कुमार सहित पंचायत सचिव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन