जमुनी नदी पर बने पुल से आवाजाही पर लगी रोक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दो देश को जोड़ने वाली भारत नेपाल बॉर्डर स्थित पिपरौन राजघाट बॉर्डर पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण एसएसबी जवानों ने वाहन के आवागमन पर तत्काल रोक लगा दिया है.
विज्ञापन
हरलाखी. दो देश को जोड़ने वाली भारत नेपाल बॉर्डर स्थित पिपरौन राजघाट बॉर्डर पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण एसएसबी जवानों ने वाहन के आवागमन पर तत्काल रोक लगा दिया है. जमुनी नदी पर नेपाल सरकार द्वारा वर्ष 2015 में पुल बनाया गया था. नेपाल जनकपुर को जाने वाली मात्र एक यही मार्ग है. जो कम समय में जनकपुर नेपाल जा सकते हैं, लेकिन उस पुल के एप्रोच में सोमवार की शाम अचानक बड़ा गड्ढ़ा बन गया. नीचे जमुनी नदी में तेज बहाव हो रहा है. जिस कारण किसी प्रकार का अनहोनी घटना न घटे इसलिए एसएसबी जवानों वाहनों की आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दिया है. वहीं नेपाल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल प्रशासन के द्वारा पहल की जा रही है. दो दिनों के भीतर अप्रोच को पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










