Madhubani News : बाल शोषण व बाल विवाह की रोकथाम के लिए किया जागरूक

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 24 Jan 2026 10:24 PM

विज्ञापन

बाल शोषण से बचाव एवं बाल विवाह तथा बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

Madhubani News : मधुबनी. उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जनवरी माह के चतुर्थ शनिवार को बाल शोषण से बचाव एवं बाल विवाह तथा बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी. फोकल शिक्षिका जीनत परवीन एवं स्मिता शंकर ने इस संबंध में बच्चों को जानकारी दी. शिक्षिका जीनत परवीन ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि तुम्हारे साथ छेड़छाड़ व शोषण के मामले हो तो शिक्षक व अपने अभिभावक को जरूर बताना चाहिए. शिक्षिका स्मिता शंकर ने कमली की कहानी के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह के अभिशाप के बारे में जानकारी दी. प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने बालिका दिवस के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने बाल विवाह को रोकने के लिए बाल विवाह अधिनियम कानून भी बनाया है. यदि लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम और लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम होती है तो यह बाल विवाह माना जाएगा. निर्धारित उम्र से कम उम्र में शादी होती है तो विवाह में शामिल सभी व्यक्तियों को दंडित करने का प्रावधान है. हमें कुप्रथाओं को दूर भगाना है. बाल विवाह मुक्त भारत बनाना है. कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक अशोक कुमार राय, भूपेंद्र प्रताप सिंह, मो. रूहुल्लाह, शिक्षिका जीनत परवीन, उम्मे हबीबा, चंद्रलता कुमारी, संगीता कुमारी रजक, स्मिता शंकर, रोजी प्रिया, पूजा कुमारी सुमन, कामिनी कुमारी, वंदना, कुमारी, शांति कुमारी शिक्षा सेवक छोटू कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन