Madhubani News : लौफा में चित्रगुप्त महाराज पूजा की कलम की हुई नीलामी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 10:17 PM

विज्ञापन

लखनौर प्रखंड की लौफा पंचायत स्थित चित्रगुप्त भगवान मंदिर प्रांगण में रविवार को चित्रगुप्त महाराज पूजा की कलम की नीलामी की गयी.

विज्ञापन

लखनौर. लखनौर प्रखंड की लौफा पंचायत स्थित चित्रगुप्त भगवान मंदिर प्रांगण में रविवार को चित्रगुप्त महाराज पूजा की कलम की नीलामी की गयी. अध्यक्षता चित्रांश परिवार के अध्यक्ष राजेंद्र लाल दास “नवल” ने की. कार्यक्रम में चित्रगुप्त परिवार के देवनारायण लाल दास, अशोक कुमार दास, निर्भय शंकर, सुनील कुमार दास, विमलकांत दास, कोषाध्यक्ष नवनीत दास, सचिव उपसमिति कुमुद रंजन दास, सुजीत दास, ललित दास, पुनीत दास, मनोज दास, चितरंजन दास, रेवती रमण, कुमुद रंजन बब्बू, कमलेश दास प्रमोद दास, राजेंद्र राजू उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त महाराज के प्रधान कलम की नीलामी की गई. नीलामी में 51 बार कलम की बोली लगायी गयी. इस दौरान अंतिम बोली क्रांति बिहारी दास ने 35011 की लगायी. नीलामी के दौरान श्रद्धालु जयघोष और धार्मिक गीतों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहा. इस अवसर पर लौफा, पचाही, लक्ष्मीपुर, भेजा, सरौनी सहित आसपास के पंचायतों से चित्रांश समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे. आयोजन की विशेषता यह रही कि देश-विदेश में बसे चित्रांश परिवार के कई सदस्य ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और नीलामी प्रक्रिया में सहभागिता की. पूरी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चित्रांश परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन