Madhubani News : कांग्रेस जिला महासचिव के आवास पर चोरी की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 9:56 PM
पंचरत्न गांव में कांग्रेस जिला महासचिव राघवेंद्र शर्मा के आवास पर शातिरों ने चोरी का प्रयास किया.
बासोपट्टी. पंचरत्न गांव में कांग्रेस जिला महासचिव राघवेंद्र शर्मा के आवास पर शातिरों ने चोरी का प्रयास किया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार सहित पुलिस पहुंची. इसके बाद एसएसबी डॉग स्क्वायड टीम की मदद से जांच की गयी. बताया जा रहा है कि गृहस्वामी खुद घर पर नहीं थे. महिला परिजन एवं बच्चे रात्रि विश्राम कर रहे थे. इसी दौरान रविवार की रात करीब दो बजे अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर प्रवेश कर चोरी करने की कोशिश की. महिला ने बताया कि कुछ कमरे में चोरी करने का प्रयास किया गया. घर के बाहर से लॉक भी कर दिया. अगल बगल के परिजन एवं ग्रामीणों को जब भनक मिली तो शोरगुल होने लगा. घटना के कुछ देर बाद भीषण बारिश होने लगी. जिसका फायदा उठाकर ज्ञात व्यक्ति भागने में कामयाब रहा. परिजन ने बताया कि घर के अंदर से बंदूक का लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज गायब मिला. चोरी का आकलन किया जा रहा है. लेकिन फिलहाल सिर्फ कागजात दस्तावेज की चोरी की आशंका परिजनों ने व्यक्त किया है. इधर पुलिस को सूचना मिलते ही आनन फानन में जांच शुरू कर दिया है. इधर परिजन ने जांच में पहुंचे पुलिस अधिकारियों से अज्ञात व्यक्ति को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की है. हालांकि समाचार प्रेषण तक परिजन ने लिखित आवेदन नहीं दिया था. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. लिखित आवेदन आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










