Madhubani News : हरिमोहन झा हत्याकांड मामले में दो आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती

Published at :23 Feb 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : हरिमोहन झा हत्याकांड मामले में दो आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती

रिमोहन झा हत्याकांड मामले में फरार दो नामजद के घर रविवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. धनौजा में पिछले 21 अक्टूबर की रात हुई हरिमोहन झा हत्याकांड मामले में फरार दो नामजद के घर रविवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की. एसडीपीओ निशिकांत भारती के नेतृत्व में बेनीपट्टी थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धनौजा गांव पहुंचकर नामजद आरोपी हैप्पी मिश्र के घर कार्रवाई की. पुलिस आरोपी हैप्पी के दो मंजिला मकान के कमरों से चौकी, पलंग, टूल, सभी फर्नीचर, मौजूद उपस्कर, फ्रिज, रसोई गैस का सिलेंडर, तोसक, तकिया, रजाई, खिड़की, चौखट, कीवाड़, ग्रिल व बर्तन समेत सभी सामानों को जब्त कर बाहर निकालकर उसकी सूची बनायी. थाने ले जाने की प्रक्रिया में जुटी थी. एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हरिमोहन झा हत्याकांड मामले के फरार नामजद अभियुक्त धनौजा गांव निवासी हैप्पी मिश्रा और विक्रांत मिश्रा उर्फ बॉबी के घर पर इश्तेहार चिपकाकर परिजनों को फरार आरोपितों को शीघ्र सरेंडर कराने की चेतावनी दी थी. बावजूद इन दोनों हत्यारोपितों ने कानून के समक्ष समर्पण नही किया. जिसके कारण दोनों आरोपितों हैप्पी व विक्रांत के घरों में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है. हैप्पी के घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई पूरी होने के बाद दूसरे आरोपी विक्रांत के घर में भी यह कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि अब न्यायालय में फरार हत्यारोपितों के खिलाफ फिरारी रोल जमा कर न्यायालय से परमानेंट वारंट निकलवाया जायेगा. उसके बाद फरार आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी. बता दें कि धनौजा गांव निवासी हरिमोहन झा की अपराधियों ने बीते 21 अक्टूबर की रात मोबाइल से फोन कर घर से चौक पर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद मृतक के पुत्र प्रियांशु कुमार झा के लिखित बयान पर थाना में पुलिस ने चार नामजद व एक मोबाइल धारक के अलावे 5 से 7 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ बेनीपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. हत्याकांड मामले में पुलिस अब तक 1 प्राथमिकी व 3 अप्राथमिकी अभियुक्त सहित कुल 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. खबर भेजे जाने तक कुर्की जब्ती की कार्रवाई जारी थी. मौके पर बेनीपट्टी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष कंदन बास्की, एसआइ जुली कुमारी व शशिभूषण सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन