Madhubani News : गणेश पूजा का शुभारंभ से भक्तिमय बना माहौल

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : गणेश पूजा का शुभारंभ से भक्तिमय बना माहौल

प्रखंड की ननौर गांव स्थित राजा सलहेश स्थान परिसर में गणेश चतुर्थी पर गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. प्रखंड की ननौर गांव स्थित राजा सलहेश स्थान परिसर में गणेश चतुर्थी पर गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया. आयोजन से पूर्व गणेश पूजनोत्सव नवयुवक समिति ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली. जिसमें दर्जनों कलश यात्री शामिल हुए. गणेश पूजनोत्सव के मौके पर जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार, गंगा प्रसाद ज्वेलर्स के प्रोपराइटर राजीव कुमार, परमानंद झा, विकास चंद्र झा, पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील पासवान, सचिव कुन्दन पासवान, सत्य नारायण चौपाल, सुनील चौपाल, मनी चौपाल, राम नारायण सहित दर्जनों लोग शामिल हुए. इसके अलावे प्रखंड के एक दर्जन से अधिक जगह गणेश पूजनोत्सव एवं मेला का आयोजन किया गया है. अंधरा बाजार, मरुकिया, धकजरी, सिंगयौन, गोनौली, नवनगर, हरड़ी आदि जगह हर्षोल्लास के साथ पूजा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन