सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी व विशेष सर्वेक्षण कानूनगो को दिया गया नियोजन पत्र
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 10:36 PM
नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित कर नव नियोजित विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन को नियोजन पत्र का वितरण किया गया.
मधुबनी. नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित कर नव नियोजित विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन को नियोजन पत्र का वितरण किया गया. विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी पद के लिए 16, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो पद के लिए 32, विशेष सर्वेक्षण लिपिक पद के लिए 35 एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन पद के लिए 201 कुल 284 चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया. विदित हो कि इसके पूर्व पटना में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. विधानसभा सदस्य समीर कुमार महासेठ, जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, जिला परिषद अध्यक्षा बिंदु गुलाब यादव, एडीएम शैलेश कुमार ने नियोजित अधिकारियों एवं कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया. विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर नव नियुक्त चन्दन कुमार, स्वीटी कुमारी, दीपा, निधि गुप्ता, अभिनव निराला, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के पद पर नव नियुक्त ज्ञान प्रकाश रंजन, नेहा कुमारी, विशेष सर्वेक्षण लिपिक के पद पर नव नियुक्त नीतू कुमारी, राजेश कुमार, विशेष सर्वेक्षण अमीन के पद पर नव नियुक्त श्वेता प्रिया एवं प्रसन्न कुमार सहित अन्य चयनित अभ्यर्थी नियुक्त प्रत्र पाकर खुश एवं उत्साहित दिखे. कार्यक्रम में विधानसभा सदस्य समीर कुमार महासेठ, जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, जिला परिषद अध्यक्षा बिन्दु गुलाब यादव, अपर समाहर्ता शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परिमल कुमार, नजारत उप समाहर्ता मयंक सिंह, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा कुमार निशांत, प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी मुन्ना प्रसाद सिंह उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










