Madhubani News : दुर्गा पूजा समिति को बिजली उपयोग करने के लिए देना होगा आवेदन
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 16 Sep 2025 10:25 PM
दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल में बिजली का उपयोग करने के लिए बिजली विभाग आवेदन लेना शुरू कर दिया है.
मधुबनी. दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल में बिजली का उपयोग करने के लिए बिजली विभाग आवेदन लेना शुरू कर दिया है. विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि पूजा पंडाल में बिजली तत्काल बिजली कनेक्शन लेने के लिए पूजा समिति को आवेदन देना होगा. आवेदन में बिजली की खपत कितनी करनी है. इस बात का जिक्र होना जरूरी है. पूजा पंडाल का आवेदन मिलेगा सभी पूजा पंडाल का निरीक्षण करवाया जाएगा. विभाग एक किलो वाट से लेकर पांच किलो वाट तक बिजली खपत करने के लिए स्वीकृति देगी. अगर पूजा समिति के सदस्य पांच किलो वाट से ज्यादा खपत करने के लिए आवेदन देते हैं, तो उसको स्वीकृति के लिए सर्किल भेजा जाएगा. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि अगर कोई पूजा समिति के सदस्य बिना अनुमति के पूजा पंडाल में बिजली का उपयोग करेगा तो खपत से चार गुना अधिक भुगतान करना पड़ेगा. साथ ही बिजली चोरी करने के एवज में समिति के अध्यक्ष पर प्राथमिकी भी दर्ज होगी. पूजा पंडाल में बिजली कनेक्शन तत्काल मिल जाए इसे लेकर सहायक अभियंता को अधिकृत किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










