Madhubani News : हाथों में मेहंदी रचाकर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 07 Nov 2025 10:01 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सौरव प्रसाद के नेतृत्व में पथराही पंचायत में स्वीप गतिविधि के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार विधानसभा चुनाव के अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सौरव प्रसाद के नेतृत्व में पथराही पंचायत में स्वीप गतिविधि के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आकर्षक रंगोली बनायी. साथ ही सेविकाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाकर भी शत-प्रतिशत मतदान करने के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सौरव प्रसाद ने सभी सेविकाओं को अपना-अपना एवं अपने आस-पड़ोस के बुजुर्ग व दिव्यांगजन सहित सभी मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प दिलाया. इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका प्रिया गुप्ता, प्रखंड समन्यवक पूनम कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन