Madhubani News : सामान्य प्रेक्षक ने मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सामान्य प्रेक्षक ने मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जागरूकता के लिए रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जागरूकता के लिए रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में राजकीय उत्क्रमित विद्यालय आहपुर, दामोदरपुर के परिसर में मंगलवार को रंगोली के जरिए ग्रामीणों, सेविकाओं और शिक्षकों ने मतदान का महत्व बताया. कार्यक्रम का निरीक्षण बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पर्यवेक्षक, खरताडे काली चरण सुदामा राव ने किया. निरीक्षण के दौरान बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी शारंग पाणि पांडेय ने उन्हें मिथिला की परंपरा के अनुरूप मिथिला पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर पर्यवेक्षक, खरताडे काली चरण सुदामा राव ने सभी उपस्थित लोगों से अपील किया कि पहले मतदान, फिर जलपान और विशेष रूप से महिलाओं व युवाओं को 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वर पंडित, शिक्षक ललित ठाकुर, एलएस फूल कुमारी, सुरभि कुमारी, रेखा कुमारी, संजना कुमारी, दीपिका कुमारी, प्रीति कुमारी, सुमन कुमारी, जय भारती कुमारी, प्रखंड समन्वयक शिव शंकर, तथा सेविका अनीता कुमारी, खुशबू कुमारी, रोशन देवी, रिंकू देवी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन