Madhubani News : मांगें पूरी नहीं होने पर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाएं करेंगी प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : मांगें पूरी नहीं होने पर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाएं करेंगी प्रदर्शन

प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बेनीपट्टी इकाई की बैठक जिला महासचिव शबनम झा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बेनीपट्टी इकाई की बैठक जिला महासचिव शबनम झा की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान जिला महासचिव शबनम झा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सेविका सहायिकाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. एक तरफ सरकार सेविकाओं से आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों के अलावे 4 घंटे के बदले 24 घंटा कार्य लेकर बीएलओ राजस्व अभियान व विभिन्न तरह के सर्वे आदि का काम ले रही है. वहीं दूसरी ओर सेविका और सहायिकाओं को राज्य कर्मी का दर्जा भी नही दे रही है. जिसे अब बिहार की सेविका सहायिकायें बर्दास्त नहीं करेंगी. इन्ही सब गलत नीतियों के खिलाफ बिहार के सेविका-सहायिकाओं के द्वारा सरकार को कुम्भकरणी नींद से जगाने एवं अपनी ताकत दिखाने के लिये 8 सितंबर को पटना गर्दनीबाग में एक दिवसीय आक्रोश दिवस के रुप में अपने मांगो के समर्थन में विशाल धरना करेंगी. जिसमें बेनीपट्टी व मधवापुर सहित मधुबनी जिले के सेविका-सहायिकायें भी बढ़ चढ़ कर अपना योगदान देंगी. कार्यक्रम में विंदु देवी, रामशीला देवी, ममता देवी, पिंकी देवी, अमोल देवी, विभा कुमारी, रेणु देवी, रंजू देवी, लोकनाथ झा, सुनील यादव व उपेंद्र पासवान समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन