Madhubani News : ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

शहर के सम्राट अशोक भवन में गुरुवार को उद्योग विभाग की ओर से ग्रामों उद्योग विकास योजना के हनि मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. शहर के सम्राट अशोक भवन में गुरुवार को उद्योग विभाग की ओर से ग्रामों उद्योग विकास योजना के हनि मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, उद्योग विभाग के राज्य निदेशक डॉ. मो हनीफ मेवाती आदि ने उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को प्रशिक्षण देने के बाद 53 उद्यमियों को इलेक्ट्रिक चक्की हस्तगत कराया गया. उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया. उद्योग मंत्री ने कहा ग्रामीण परिवेश के लोगों को सशक्त किये जाने का प्रयास केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झंझारपुर में खादी मॉल का निर्माण होगा. जहां खादी उद्योग में काम करने वाले लोगों को उत्पादन के बाद बाजार खोजना नहीं पड़ेगा. उन्हें खादी मॉल में आकर दे देना है. ठीक उसी तरह सरकार द्वारा अन्य उद्योग के उद्यमियों लोगों को अपने घर पर बैठ कर उस कार्य को पूरा करेंगे. उन्हें बेचने और बाजार की चिंता नहीं रहेगी. फिलहाल बिहार के लिए माकूल समय है जहां लोग स्वयं आत्मनिर्भर हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज हाजीपुर में बन रहे जूता रूस भेजा जाता है. वही छपरा में रेल का इंजन बनाकर अफ्रीका जा रहा है. जो बिहार के लिए बहुत बड़ी बात है. मौके पर बबलू शर्मा, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष कुमर रजा, झंझारपुर बीडीओ अभिलाषा पाठक, झंझारपुर सीओ प्रशांत कुमार झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन