Madhubani News : पीएम आवास के 20302 लाभुकों को दी प्रथम किस्त की राशि

Updated at : 05 Mar 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : पीएम आवास के 20302 लाभुकों को दी प्रथम किस्त की राशि

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सूबे में 3 लाख लोगों को 1200 करोड़ रुपये की राशि एकमुश्त वितरित की गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सूबे में 3 लाख लोगों को 1200 करोड़ रुपये की राशि एकमुश्त वितरित की गयी. जिसमें सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं प्रत्येक जिले के पांच स्वीकृति प्राप्त लाभुक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए. मधुबनी जिले में इसे लेकर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष एवं सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किये गये. मधुबनी में प्राप्त लक्ष्य में से 20302 लाभुक को प्रथम किस्त की राशि वितरित की गयी. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जिले के पांच लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से स्वीकृति पत्र का वितरण व पांच वैसे लाभुक जिन्हें वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रथम किस्त, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि दी गई थी. उनके आवास पूर्ण होने पर गृह प्रवेश कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से चाभी वितरित किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी उप विकास आयुक्त नीरज कुमार, निदेशक लेखा, लेखा पदाधिकारी एवं राजनगर बीडीओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन