Madhubani News : कांग्रेस नेता ने गांव का भ्रमण कर हर घर लगाया तिरंगा झंडा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दतुआर पंचायत एवं जयनगर प्रखंड के वैरा परसा गांव में गुरुवार को कांग्रेस नेता दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व तिरंगा झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खजौली. दतुआर पंचायत एवं जयनगर प्रखंड के वैरा परसा गांव में गुरुवार को कांग्रेस नेता दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व तिरंगा झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र यादव, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, नरेश यादव, मो. चांद, अजय झा, मो. तनवीर जक्की, सुशील झा, विशेश्वर झा, अनुरंजन सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस नेता विधान सभा क्षेत्र का भ्रमण कर हर घर तिरंगा झंडा लगाया. कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तिरंगा कार्यक्रम के जरिए सभी जनताओं एक सूत्र में जोड़ने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के साथ साथ पार्टी की मजबूती पर जोर दिया. कहा कि बिहार में एनडीए सरकार फेल हो चुकी है. महंगाई, भ्रष्टाचारी चरम पर है. प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव, टोला, मोहल्ला पहुंच कर एनडीए का पोल खोलकर जनता को सतर्क करेगी. जयनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस पार्टी तिरंगा मिशन के तहत बिहार के सभी वर्गो के लोग शामिल हो रहे हैं. मौके पर बिजली कांत झा, सीताराम पासवान, राम विनय यादव, जिनीश यादव सहित दर्जनों कांग्रेसी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन