Madhubani News : प्रशासन में छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 26 Oct 2025 9:48 PM

विज्ञापन

छठ घाटों का निरीक्षण रविवार को सीओ संतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने किया.

विज्ञापन

बिस्फी. महापर्व छठ के लिए प्रखंड क्षेत्र के सुरनी पोखर, बिस्फी, गोला, नूरचक, धजवा, बलहा, सादुल्लाहपुर, बैंगरा, परसोनी सहित कई गांव में छठ घाटों का निरीक्षण रविवार को सीओ संतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने किया. इस दौरान सीओ ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कई दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि छठ ब्रतियो को किसी प्रकार की कठिनाई न हो एवं सारी सुविधा उपलब्ध हो. वही साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं को गहरे पानी से बचने की सलाह दी. कहा कि बच्चों को गहरे पानी से दूर रखने की आवश्यकता है. ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना ना हो. उन्होंने सभी अधिकारियों से पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए ग्रामीणों से बातचीत कर अहम कदम उठाने की निर्देश दिया. मौके पर कई कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन