Madhubani News : चुनाव संबंधी निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 09 Nov 2025 9:43 PM
विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव के द्वितीय चरण में 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए समाहरणालय में बैठक हुई.
मधुबनी. विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव के द्वितीय चरण में 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए समाहरणालय में बैठक हुई. अध्यक्षता डीएम आनंद शर्मा व एसपी योगेंद्र कुमार ने की. बैठक में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कमांडेंट एवं सहायक कमांडेंट सहित जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में चुनाव की तैयारी की डीएम एसपी ने उपस्थित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की. इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में स्वच्छ मतदान कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने केंद्रीय बलों और जिला पुलिस के बीच तालमेल स्थापित कर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया. डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पर सुरक्षा के सख्त और ठोस इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं. वहीं, एसपी योगेंद्र कुमार ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय बलों के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च, गश्ती और नाका जांच को और तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, भय या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही जिले के सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची केंद्रीय बलों को उपलब्ध कराने, केंद्रीय बलों द्वारा निरंतर फ्लैग मार्च एवं डोमिनेशन पेट्रोलिंग करने, चुनाव आयोग के सभी निर्देशों के सख्त अनुपालन करने के साथ सोशल मीडिया पर निगरानी, शराब एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया. डीएम ने सभी पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण मिले, इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










