Madhubani News : मारपीट का आरोपित धराया

समीर कुमार सिंह को बीती रात मारपीट के आरोप में एसआइ प्रीतम कुमार व एसआइ फिरोज आलम ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
खजौली. थाना क्षेत्र के दतुआर निवासी समीर कुमार सिंह को बीती रात मारपीट के आरोप में एसआइ प्रीतम कुमार व एसआइ फिरोज आलम ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि आरोपित समीर कुमार सिंह ने 3 अगस्त को दतुआर पुरानी पंचायत भवन के पास मुख्य पक्की सड़क पर जिला विधिक अधिवक्ता मधुबनी बिरौल निवासी अधिवक्ता संतोष कुमार यादव के साथ बीच सड़क पर मारपीट व हमले के आरोप में फरार था. पुलिस ने आरोपित समीर कुमार सिंह को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




