Madhubani News : मंदिर में शादी कर पत्नी को छोड़कर भागा युवक

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. मामले में पीड़िता ने अंधराठाढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. मामले में पीड़िता ने अंधराठाढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि बीते 6 मई को सहुरिया गांव के सचिन राय ने विवाह का झांसा देकर सिलीगुड़ी लेकर चला गया. अवैध संबंध भी बनाता था. जब पंद्रह दिन बीत गये तो सचिन राय से कहा कि विवाह कर लो, तब जाकर दोनों ने सिलीगुड़ी के एक मंदिर में शादी कर ली. उसके बाद पति- पत्नी के रूप में रहने लगे. अचानक एक दिन सचिन छोड़कर चला गया. वहां सचिन को खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला. इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. लोकेशन के आधार पर बस से अररिया संग्राम पहुंचे. तब अपने गांव पहुंचे. अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन