Madhubani News : नि:शुल्क शिविर में 463 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Published at :28 Jan 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : नि:शुल्क शिविर में 463 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

खड़ौआ लाल दास प्लस टू हाई स्कूल मैदान में सोमवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सह रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

झंझारपुर. खड़ौआ लाल दास प्लस टू हाई स्कूल मैदान में सोमवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सह रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. यह आयोजन महाकवि पंडित लाल दास की स्मृति में हुई. जिसमें दरभंगा के स्वामी विवेकानंद मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की टीम पहुंची थी. रक्तदान शिविर में सम्राट अशोक रक्त सेवा समूह के ललित शास्त्री टीम के साथ मौजूद थे. सुबह 10:30 बजे से ही लोग रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचने लगे. दोपहर तक 460 लोगों ने इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. जिसे दरभंगा में मुफ्त जांच एवं ऑपरेशन के लिए बस से भेजा गया. इससे पहले शिविर का उद्घाटन पूर्व प्रमुख अनूप कश्यप, अररिया एसएचओ बलवंत कुमार, रक्तदान सेवा शिविर के संस्थापक ललित शास्त्री, स्वामी विवेकानंद मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल के एमडी डॉ. शिशेंदू के अलावा अररिया संग्राम चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार, डॉ अमरेंद्र नारायण, डॉ. अपराजिता, डॉ कुमार हर्षवर्धन सहित अन्य लोगों ने किया. इससे पूर्व महाकवि पंडित लाल दास के स्मारक पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाकवि पंडित लाल दास स्मृति सह जयंती समारोह के अध्यक्ष अनूप कश्यप ने किया. डॉ. शिशेंदू ने बताया कि चिकित्सा शिविर में चिकित्सक की सलाह के बाद पैथोलॉजिकल जांच ऑन स्पॉट किया जा रहा है. दवा मुफ्त दी जा रही है. एक्स-रे अल्ट्रासाउंड सहित अन्य मशीन से की जाने वाली जांच जिन मरीजों को जरूर होगा अथवा जिन्हें किसी भी प्रकार के सर्जरी की आवश्यकता होगी. उनके लिए मंगलवार को दरभंगा अस्पताल से गाड़ी पहुंचेगी. यहां के लोगों को ले जाएगी. मुफ्त इलाज करेगी. और घर तक पहुंचाएगी. शिविर में अजय कुमार दास, सुनील कुमार दास, डॉ. अरविंद कुमार, कौशल किशोर, अखिलेश कुमार, मिहिर कुमार झा, कुंदन कुमार दास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन