Madhubani News : महादलित बस्तियों में विशेष शिविर का हुआ आयोजन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दस महादलित बस्ती में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बिस्फी. डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के जफरा रविदास टोल, घेपुरा, तिसी नरसाम उत्तरी, रथौस, शिवौल राम टोल, रघौली, परोही, पतौना, नूरचक, नाहस रूपौली उतर सहित दस महादलित बस्ती में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. अवसर पर सरकार द्वारा चलाए गए 22 योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर उनका ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया गया. जिसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली, इ-श्रम कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, दाखिल खारिज, आवास योजना, आंगनवाड़ी, बासभूमि, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधार कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम शामिल है. मुख्यमंत्री निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नाली योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बिजली कनेक्शन, मुख्यमंत्री संपर्क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, लोहिया स्वच्छता अभियान सामुदायिक शौचालय शामिल है. मौके पर बीईओ विमला कुमारी व महेश पासवान, बीपीआरओ शेखर, बीसीओ ललन कुमार, जुबेर अहमद, शारदा कुमारी, राजेश रंजन, मिथिलेश कुमार कामत सहित कई पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन