Madhubani News : प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 9:51 PM
आरएस स्थित प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के बीच हिंदी दिवस पर संगोष्ठी हुई.
झंझारपुर. आरएस स्थित प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के बीच हिंदी दिवस पर संगोष्ठी हुई. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नारायण झा ने कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं है. यह हमारी राष्ट्र की पहचान है. इसको अक्षुणबनाए रखने के लिए हमें कृत संकल्पित होना पड़ेगा और हिंदी के प्रति लोगों के सोच को बदलना होगा. इसके लिए हम सभी को अधिकांश कार्यों को हिंदी में ही करने की सलाह दी. इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डा. मनोज कुमार झा ने कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी राष्ट्रभाषा नहीं अब यह एक वैश्विक भाषा भी बन गया है. क्योंकि विश्व के अधिकांश देशों में अब हिंदी के प्रति लोगों में रुचि बढ़ गया है. और विश्व के लोग अब हिंदी सीखना चाहते हैं. अंग्रेजी हमारी व्यावसायिक भाषा जरूर हो सकती है. पढ़ाई के अलावा सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय में भी हिंदी को बढ़ावा दिया जाए. इससे ही हमारा हिंदी दिवस सफल और सशक्त होगा. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक किशोर कुमार झा , प्रमोद कुमार ,रत्नेश मिश्रा, शुभंकर झा, दीपा कुमारी, रानीकुमारी बबली कुमारी , सबीहा तबस्सुम, निशा कुमारी,बबीता कुमारी,किरण कुमारी आयुषी वर्मा, सरिता कुमारी ,मंजू कुमारी इन सभी ने भी अपनी-अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










